उन्नाव, फरवरी 14 -- गंजमुरादाबाद। एक्सप्रेसवे मार्ग पर खराब खड़ी बस में डीसीएम पीछे से घुस गया। हादसे में घायल चालक को बांगरमऊ अस्पताल से रेफर किया गया है। जनपद फिरोजाबाद के गांव नगौलिया निवासी चालक शिवकुमार पुत्र सुरेश सिंह डीसीएम लेकर जयपुर से लखनऊ जा रहा था। शनिवार सुबह करीब छह बजे बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर संडीला अंडरपास के निकट पहले से खड़ी सवारी बस में पीछे से घुस गया। इस हादसे में चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसे यूपीडा टीम के सहयोग से बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बताया गया कि बस चालक राजकुमार पुत्र झग्गू निवासी परसरा भरतपुर जनपद सुल्तानपुर सवारियां लेकर लखनऊ जा रहा था। तकनीकी खराबी के चलते बस किनारे बस खड़ी कर दी, तभी डीसीएम पीछे से भिड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.