जौनपुर, नवम्बर 27 -- जौनपुर, संवाददाता। सुरक्षा की दृष्टि से जौनपुर जंक्शन पर लगाए गए 40 सीसीटीवी कैमरे खराब होकर बंद पड़े हैं। इससे स्टेशन से होकर आवागमन करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही रेलवे संपत्ति के भी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। इसे आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अफसरों ने संज्ञान लिया। अब सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत के लिए तकनीकी टीम लगा दी गई है। गुरुवार को एसएनटी विभाग के तीन टेक्निशियनों की टीम ने उपकरणों की जांच की। पता चला कि डीवीआर और मॉनिटर ठीक है, यूपीएस और बैट्री में कुछ दिक्कत है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर कैमरे ठीक किए जाएंगे। जौनपुर जंक्शन के पांच प्लेटफार्म पर निर्भया फंड से 40 सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को रेलटेल विभाग ने लगाया। सभी कैमरे मानिटरिंग के लिए 12 मार्च 2022...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.