संभल, मई 30 -- बचपन में की गई छोटी-छोटी लापरवाहियां आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती हैं। यही हो रहा है बच्चों के दांतों के साथ। समय से पहले दूध के दांतों का गिरना और स्थायी दांतों का टेढ़ा-मेढ़ा निकलना बच्चों के भविष्य में गंभीर दंत समस्याओं का कारण बन रहा है। जिला अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मवीर सिंह और डेंटल एक्सपर्ट डॉ. बिलाल वारसी का कहना है कि आजकल बच्चे जंक फूड, अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थ और ठंडे ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन कर रहे हैं। साथ ही ब्रश करने की आदत भी नियमित नहीं है। ये सभी आदतें उनके दांतों की बनावट को प्रभावित कर रही हैं। जब दूध के दांत समय से पहले गिर जाते हैं तो स्थायी दांतों को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। नतीजतन वे गलत दिशा में निकलते हैं, कभी टेढ़े, कभी टूटे-फूटे। इससे बच्चों को न केवल खाने-पीने में दिक्कत होती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.