दरभंगा, मई 26 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा खराजपुर गांव से जेल कोना तक निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए गए। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता-कार्यकर्ता वआम नागरिक शामिल हुए। बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद जिस तरह से भारत सरकार ने साहसिक निर्णय लिए और भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया, उस स्थिति में हम सभी भारतीय सेना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और सेना के शौर्य, साहस को सलाम करते हैं। पूर्व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी ने कहा कि आज यह तिरंगा या...