चम्पावत, जनवरी 8 -- सबका विकास पार्टी ने लधियाघाटी के खरही में उप तहसील खोलने की मांग की है। पार्टी ने क्षेत्र की छह सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। चम्पावत में गुरुवार को सबका विकास पार्टीके राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा ने डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि खरही लधिया व क्वैराला घाटी और पाटी तहसील की 28 ग्राम पंचायतों का केंद्र बिंदु है। इस पूरे क्षेत्र की आबादी 16 हजार से अधिक है। उन्होंने खरही में उप तहसील खोलने की मांग की। इसके अलावा संगठन ने बैजकोट में डिग्री कॉलेज खोलने, 33 केवी विद्युत सब स्टेशन खोलने, पशु सेवा केंद्र का संचालन करने, पुलिस चेक पोस्ट खोलने और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। संगठन ने ऐसा नहीं किए जाने पर ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने की च...