चम्पावत, जनवरी 19 -- चम्पावत। पाटी ब्लॉक के खरही के ईजर तोक में पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल लाइन का मूल स्रोत नहीं बनाए जाने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मूल स्रोत पर बने तालाब से अल्काथीन पाइप लगाकर किसी तरह से पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। खरही के ईजर तोक के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल निगम, स्वजल और जल संस्थान ने योजना के निर्माण में लाखों रुपये खर्च किए हैं। लेकिन तोक के 35 परिवारों को पानी की सुविधा नसीब नहीं हो पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...