रांची, दिसम्बर 17 -- नामकुम, संवाददाता। खरसीदाग ओपी क्षेत्र के सोढ़ा गांव निवासी संजय होरो ने अपनी मारुति इको कार चोरी होने की बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। ओपी में दिए आवेदन में संजय ने बताया है कि कंजारी गांव निवासी अभिषेक एक्का उसकी गाड़ी चलता था। रविवार की रात अभिषेक कार अपने घर के बाहर रखकर सो गया। सुबह पांच बजे उठकर देखा तो गाड़ी गायब थी। इस मामले में ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि संजय के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...