सराईकेला, जनवरी 1 -- सरायकेला |खरसावां शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह गुवा गोलीकांड में शहीद हुए शहीदों की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया गया, उसी तर्ज पर खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए वीर सपूतों की पहचान की जाएगी और अगले वर्ष इसी मंच से उन्हें सम्मानित किया जाएगा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खरसावां शहीद वेदी पर पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया के लिए यह नया साल और जश्न का दिन है, लेकिन खरसावां के लिए यह दिन शहीद दिवस के रूप में जाना जाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोग पिकनिक और उत्सव मना रहे हैं, जबकि हम यहां अपने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कह...