सराईकेला, जून 16 -- खरसावां। खरसावां प्रखण्ड के रामपुर में रोजो वर्प के अवसर पर जय भैरव बाबा समिति रामपुर द्वारा छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खरसावां के रामपुर के छऊ गुरु लखिन्द्र महतो द्वारा फीता काटकर कर किया गया। मौके पर महतो ने कहा कि छऊ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इससे बचाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। जय भैरव बाबा समिति रामपुर के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना, रुक्मणी हरण, सीता चोरी, शबर, अभिमन्यु वध, गणेश वंदना, महिसासुर वध, माया शबरी, रामलीला, शिव रात्री, शिकारी आदि नृत्य की भव्य प्रस्तुती देकर दर्शको मंत्रमुग्ध दिया। इस दौरान मुख्य रूप से रवि शंकर महतो, अरुण महतो, युधिष्ठिर महतो, शैलेंद्र महतो, मोसो सोय, भागरथी महतो, हर सिंह बोदरा, होन माई हेंम्ब्रम, बबलू हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.