सराईकेला, फरवरी 5 -- खरसावां के चार गांवों के 134 विस्थापित परिवारों के पुनर्वास व रोजगार का मामला गरमाया खरसावां के चार गांवों के 134 विस्थापित परिवारों के पुनर्वास व रोजगार का मामला गरमाया वर्षों पहले परियोजना के लिए उनकी जमीन ली गई लेकिन आजतक उन्हें नहीं मिला न्याय खरसावां, संवाददाता। खरसावां के महत्वाकांक्षी शुरू जलाशय परियोजना का सफर 1982 से शुरू होकर 2025 में भी पूरा नहीं हो सका। 2026 में योजना के पूरी होने की उम्मीद जगी है। 44 वर्षों के सफर में तीन बार टेंडर हुआ। परियोजना की लागत 11.92 करोड़ से बढ़कर 64 करोड़ पहुंच गया। इसके बावजूद खरसावां महत्वाकांक्षी योजना पूरा नहीं हो सका। इस शुरू जलाशय परियोजना से खरसावां प्रखंड अंतर्गत रीडिंग पंचायत के ग्राम-लखनडीह, रायजामा टोला, चेतनपुर एवं रेयाडा के 134 विस्थापित परिवारों के पुनर्वास रोजगार ...