सराईकेला, अक्टूबर 11 -- चक्रधरपुर । शुक्रवार को आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंसपेक्टर कौशल कुमार मिश्रा और एएसआई राम कृष्ण गागराई घायल हो गये थे,जबकि हेड कांस्टेबल महेन्द्र लस्कर शहीद हो गये थे, जिसका शव राउरकेला अपोलो से रांची रात्रि में ही रवाना कर दिया गया था। वहीं घायल राम कृष्ण गागराई खरसवां विधायक दशरथ गागराई के भाई है। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह दशरथ गागराई, उनके भाई डा. विजय सिंह गागराई सहित परिजन राउरकेला अपोलो अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद घायलों को एम्स दिल्ली भेजने के तैयारी की जा रही है। घायल को एयर एमबुलेंस से दिल्ली भेजा जायेगा, ताकि उनका बेहतर ईलाज हो सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.