लातेहार, सितम्बर 15 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के माको डाक बंगला में रविवार को खरवार आदिवासी एकता संघ की बैठक की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामगनेश सिंह ने की। बैठक में संगठन विस्तार, जागरूकता कार्यक्रम, सदस्यता अभियान और समाज की जागृति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामगनेश सिंह ने कहा कि संगठन के माध्यम से समाज को जागरूक करना और एकजुट रखना ही प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि समाज संगठित होंगे तभी समाज का विकास होगा। पूर्व जिप सदस्य महेश सिंह ने कहा कि समाज के लोगों को बच्चों के पढ़ाई के लिए जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि एकजुट रहेंगे तभी ही हक और अधिकार मिलेगी। मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि समाज के प्रत्येक लोगों को संघ में जोड़ें। उन्होंने कहा कि समाज के मजबूती के लिए सदस्यता अभियान जरूरी है। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.