बांका, जनवरी 17 -- बांका, निज प्रतिनिधि। माद्य कृष्ण एकादशी यानी 14 जनवरी को खरमास का समापन हो गया है। जिससे हिंदू धर्म में शुभ कार्यों पर लगे प्रतिबंध भी खत्म हो गए हैं। सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश के साथ उत्तरायण का आरंभ हो गया है। इसे देवताओं का दिन माना जाता है। इसके साथ ही धार्मिक, सामाजिक और मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल समय शुरू हो जाएगा। पंडित राधाकांत झा ने बताया कि इस वर्ष शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण विवाह का शुभ लग्न चार फरवरी से शुरू होगा। इससे पहले 23 जनवरी को वसंत पंचमी का दिन विशेष विशेष महत्व रखता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह अबूझ मुहूर्त है, इसमें बिना पंचांग देखे भी इस दिन शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस दिन भूमि-पूजन, भवन निर्माण, आभूषण व वाहन खरीद, छेका-सगाई जैसे काम शुभ माने गए हैं। खरमास की समाप्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.