फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- फतेहपुर। शहर के विभिन्न मोहल्लों में रह रहे पूर्वांचल के कई परिवारों के घरों में शनिवार से ही छठी मइया के गीत गूंजने लगे। आस्था के महापर्व के दूसरे दिन रविवार की शाम आस्थावान महिलाओं ने खरना कार्यक्रम सम्पन्न किया और इसी के साथ ही महिलाओं ने 36 घंटे के कठिन छठ व्रत की शुरुआत कर दी। महिलाओं ने बताया कि सत्य, साधना और आत्मसंयम के इस अनुष्ठान में सोमवार को उगते सूर्य को पहली अर्घ्य दी जाएगी। शाम को छठ पूजा करने के लिए महिलाएं परिवार के साथ सरोवरों के किनारे घाटों पर जाएंगी। महापर्व की शुरुआत होते ही छठ के गीत घर-आंगन में गूंजने लगे। शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए चार दिवसीय छठ के महापर्व के पहले दिन महिलाओं ने स्नान कर भगवान सूर्यदेव को नमन किया था। मिट्टी के चूल्हे पर चना, दाल, कद्दू की सब्जी का प्रसाद बनाकर ग्रहण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.