गया, अक्टूबर 27 -- भगवान भास्कर की आराधना का महान अनुष्ठान छठ व्रत के दो दिन बीत गए। महापर्व को लेकर शहर की सड़क से लेकर गांव की गलियों में छठी मईया के गीत गूंज रहे हैं। पूरा माहौल छठमय हो गया है। शहर में कई स्थानों पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गई है। रंगीन लाइटों की रोशनी में शहर जगमग कर रहा है। भगवान भास्कर को भोग लगा, अन्न-जल का किया त्याग लोक आस्था के महा अनुष्ठान छठ व्रत के दूसरे दिन रविवार को व्रतियों ने पूरी शुद्धता व विधान के साथ खरना का अनुष्ठान किया। खरना का प्रसाद बनाने के लिए फल्गु और कुएं से पानी लाया। शाम छठ व्रतियों ने शुद्धता के साथ खरना का प्रसाद बनाया और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। व्रतियों ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना के बाद गुड़, दूध और चावल से बनी खीर व रोटी का भोग लगाकर लोहंडा प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.