देवरिया, मार्च 26 -- मेहरौनाघाट (देवरिया ), हिन्दुस्तान टीम। लार थाना क्षेत्र के खरदहां घनश्याम गांव में सेवानिवृत्त सैनिक के घर को जाने वाली सड़क पर वर्षों से दबंगों का कब्जा था। इसके चलते सैनिक के घर जाने आने के लिए पगडंडी का सहारा लेना पड़ता था। मंगलवार को नायब तहसीलदार गोपाल जी, राजस्व निरीक्षक कृष्ण मोहन कांत ,लेखपाल प्रशांत पाल, अभिनव मिश्रा,अभिनंदन भारती, इंदु प्रकाश पाठक,प्रधान प्रतिनिधि दुष्यंत राजभर आदि मौके पर पहुंच कर जमीन का सीमांकन कर मौके पर हुए अतिक्रमण को खाली करा दिया। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही। लार थाना क्षेत्र के खरदहां घनश्याम गांव के राम बड़ाई पांडेय सीआरपीएफ से सेवानिवृत हैं। उनके दरवाजे पर आने-जाने के लिए चकमार्ग होने के बावजूद दबंग किस्म के कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। इसके चलते उनका रास्ता अवरुद्ध था। रास्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.