पटना, अप्रैल 20 -- जदयू प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी की गयी। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को अपना अपमान नहीं दिखता है। आरोप लगाया कि अपमान का घूंट पीकर खरगे नेहरू-गांधी परिवार की राजनीतिक पालकी ढो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव में इकाई संख्या में ही सीटें मिलेंगी। आज नीतीश कुमार अपनी लोकप्रियता के चरम पर हैं। वह 20 वर्षों से बिहार के विकास में लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...