पटना, जून 25 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को छोटा-मोटा राज्य बताने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की निंदा की और कहा कि यह बिहार की जनता का अपमान है। उन्होंने बुधवार को पलटवार करते हुए कहा है कि खड़गे गांधी के प्रथम सत्याग्रह की भूमि और देश को प्रथम राष्ट्रपति देने वाले बिहार का महत्व नहीं जानते। उनका बयान न केवल बिहार की जनता का अपमान है, बल्कि देश की उस सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का भी अपमान है, जिसने भारत को दिशा दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार छोटा मोटा राज्य नहीं, बल्कि यह वह भूमि है जहां से लोकतंत्र की नींव पड़ी, जहां बुद्ध और महावीर ने ज्ञान का प्रकाश फैलाया और जेपी ने आपातकाल के विरुद्ध स्वतंत्रता की दूसरी लड़ाई लड़ी। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस बयान पर माफी मांगने की मांग की है। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.