गिरडीह, फरवरी 24 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र के खरगडीहा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे रामचरित मानस महायज्ञ के चौथे दिन अर्थात सोमवार रात वृंदावन की विख्यात कथावाचिका पूज्य दीप्ती ने राम चरित मानस के प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महायज्ञ के शुरुआती दिनों से ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर पूज्य दीप्ती ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों और रामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से जीवन में सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान पंडाल छोटा पड़ गया और हजारों भक्तों ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि क्षेत्र में शांति और भाईचारे का प्रतीक बनकर उ...