धनबाद, मार्च 7 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। खरखरी हिलटॉप साईट पर बीते 9 जनवरी को दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी व हिंसक झड़प मामले में मधुबन पुलिस ने फुलारीटांड़ खटाल में रहने वाले अशोक यादव नामक युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने 123 नामजद समेत 300 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरते जाने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों से मिली फटकार के बाद मधुबन, धर्माबांध व सोनारडीह की पुलिस हरकत में आई है। कहा जा रहा है कि दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी को लेकर भी वरीय पुलिस अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इस मामले में संयुक्त रूप से आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए पुलिस टीम फुलारीटांड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.