धनबाद, मार्च 24 -- बाघमारा। खरखरी हिलटॉप साईट पर गोलीबारी व हिंसक झड़प के मामले में मधुबन पुलिस ने शनिवार की देर रात नावागढ़ हरेंद्र टॉकीज के समीप रहने वाले राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया। इधर रविवार को पुलिस पूछताछ के बाद घटना के नामजद आरोपी को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बता दें कि बीते 9 जनवरी को चर्चित खरखरी हिंसक झड़प के मामले में राजकुमार यादव एक पक्ष का नामजद आरोपी था। इधर पुलिस द्वारा की गयी कारवाई के बाद से अन्य नामजद आरोपियों में हड़कंप मचा है। इस घटना में पुलिस ने दो पक्षों के 123 नामजद समेत करीब 200 अन्य के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। इन दिनों दोनों पक्षों के दर्जनों नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वैसे पुलिस समय समय पर छापामारी अभियान चलाती है, परंतु इन कुछ दिनों में दोनों पक्षों के कई आरोपी क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.