धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता शहर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार दोपहर खरखरी निवासी 60 वर्षीय जोरा भुईंया पर स्टेशन की ओर जाते समय एक सांड ने हमला कर दिया। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड अचानक उन पर झपटा और जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी कमर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.