गुमला, दिसम्बर 15 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के खरका पुल के समीप सोमवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में डेवडीह निवासी 22 वर्षीय करमपा उरांव, 25 वर्षीय जारी उरांव और 20 वर्षीय विजय उरांव शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खरका की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खरका पुल के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिरने से तीनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...