जमशेदपुर, जुलाई 26 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर 3.5 मीटर तथा स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 0.20 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित नगरीय निकाय व प्रखंड प्रशासन अपने-अपने क्षेत्रों में जलजमाव संभावित इलाकों की निगरानी करें तथा राहत और बचाव से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सतर्क किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। नागरिकों से अपील है कि सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर रहें, नदी के किनारे नहीं जाएं। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही और आवश्यकता अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.