समस्तीपुर, जनवरी 16 -- विभूतिपुर। कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर जगतारनी उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हार में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन विधायक अजय कुमार, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय रामपुर जलालपुर के प्राचार्य विक्रम कुमार, प्रधानाध्यापिका आरती आनंद एवं संकुल समन्वयक अविनाश कुमार आदि ने संयुक्त दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका आरती आनंद एवं मंच का संचालन गणित शिक्षक सुरेश कुमार ने किया। मौके पर माध्यमिक विद्यालय में स्थापित एस्ट्रो लैब एवं स्टेम लैब का भी उद्घाटन आगत अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षण अधिगम सामग्री शिक्षक को पढ़ाने के कई आसान तरीकों को उपलब्ध कराता है। इससे शिक्षक किसी भी समस्या को बच्चों के बीच सरल ढंग से प्र...