पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीमेन्द्र नाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के तहत जनपद के मछुआरों नाविको एवं सभी प्रकार की मत्स्य गतिविधियों से जुडे़ लोगों के लिये जनपद की तहसील अमरिया के ग्राम खमरिया दलेलगंज में 31 जनवरी को प्रातः 11 बजे से वृहद शिविर का आयोजन एनएफडीपी में पंजीकरण करवाने के लिए किया जायेगा। पंजीकरण के लिए बैंक की पासबुक, आधार कार्ड एवं मोबाइल लाना आवश्यक होगा। शिविर का उद्देश्य मछुआरों की आर्थिक रूप से मजबूत करना और रोजगार का अवसर प्रदान करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.