लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र की 17 साल की किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थतियों में हरियाणा के कुंडली में मिला। परिजनों का कहना है कि किशोरी खाटू श्याम दरबार व दिल्ली जाने की बात कहकर चार दिन पहले निकली थी। शनिवार की रात परिजनों को किशोरी का शव मिलने की जानकारी मिली। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वे हरियाणा के लिए रवाना हो गए हैं। खमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी लखीमपुर मुख्यालय पर रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। वह शहर के आर्यकन्या डिग्री कालेज में एमए की पढ़ाई कर रही थी। खमरिया के गांव की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात कालेज की गोला की छात्रा से हुई। दोनों आपस में अच्छी सहेली हो गई। परिजनों का कहना है कि किशोरी पुलिस परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। परिजनों को बताया कि 16 अप्रैल को किशोरी खाटू श्याम दरब...