सिमडेगा, मई 11 -- बानो, प्रतिनिधि। गर्मी बढ़ी, चापाकल खामोश अभियान के तहत हिंदुस्तान अखबार ने बानो प्रखंड में चापाकलो की स्थिति की पड़ताल की थी। इसके बाद प्रखंड के सिमहातू गांव में पेयजल समस्या को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाया था। हिंदुस्तान ने अपने सिमडेगा संस्करण में सात मई के अंक में जल मीनार बेकार, हैंडपंप सूखे, संकट गहराया नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद गांव की सरकार हरकत में आई और पंचायत की मुखिया लोरेंस बागे और प्रखंड प्रशासन के पहल पर खराब चापाकल की मरम्मत की गई। जिसके बाद गांव के करीब 70 परिवार के लगभग 400 लोगों को पेयजल मिलने लगा। इधर चापाकल मरम्मत होने पर ग्रामीणों ने हिंदुस्तान को थैंक्स कहते हुए धन्यवाद दिया। मुखिया ने कहा कि चापाकल के मिस्त्री दल घूम घूम कर खराब चापाकल के मरम्मत क...