हरिद्वार, अप्रैल 17 -- पार्कों की बदहाली को लेकर खबर छपने के बाद नगर निगम जागा और गुरुवार को पार्कोँ की सफाई की साथ ही विवेकानंद पार्क से अतिक्रमण भी हटाया गया। बुधवार को को हिन्दुस्तान की टीम ने पार्कों की बदहाली को लेकर विभिन्न पार्कों की पड़ताल की। आरोप देखरेख के अभाव में वह पार्क या तो बदहाल हो रहे हैं या फिर उन पर अतिक्रमण हो रहा है। लेकिन संबंधित संस्था इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही थी। इसके चलते जहां लाखों रुपये खर्च कर तैयार कर बनाये गए पार्क बदहाल स्थिति में हैं तो कहीं पार्कों पर अतिक्रमण कर दुकानें चलाई जा रही हैं लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। गुरुवार को खबर छपने के बाद नगर निगम ने संज्ञान लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.