अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पूस की रात में हल्कू की तरह ठंड से संघर्ष करने वाले मजबूर लोगों के लिए बनाए गए रैन बसेरों को दुरूस्त करने के लिए गुरूवार को नगर निगम अफसर हरकत में आ गए। नगरायुक्त ने सभी रैन बसेरों में व्यवस्थाओं का प्रतिदिन भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने नगर निगम के गांधी पार्क, गूलर रोड, भुजपुरा, नौरंगीलाल इंटर कालेज, मसूदाबाद बस स्टैंड, क्वारसी चौराहे, शमशाद मार्केट, सारसौल बस स्टैंड पर शेल्टर होम व रैन बसेरों का निरीक्षण किया। शीतलहर को देखते हुए 31 सार्वजनिक स्थानों पर दिन में जलाये जा रहे अलाव को चैक किया। अपर नगर आयुक्त ने सभी रैन बसेरों में रजाई, गद्दे, पलंग, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय सुरक्षा गार्ड, अग्नि सुरक्षा यंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.