अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के प्रत्येक ट्यूबवेल की अनिवार्य रूप से हर तीन माह में जांच होगी। पाइपलाइन फटने या लीकेज के संभावित स्थलों का सर्वे कर सुरक्षा सुनिश्चित करने और इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए किसी घटना का इंतजार न करते हुए पहले से सतर्क रहना आवश्यक है ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। यह बातें बुधवार को डीएम संजीव रंजन ने कलक्ट्रेट सभागार में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए बुलाई गई बैठक में कहीं। इंदौर में हुई घटना के बाद आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर अभियान चला रहा है। बुधवार को इस संबंध में बुलाई गई बैठक में डीएम जिले में पाइपलाइन के माध्यम से की जा रही पेयजल आपूर्ति को पूरी तरह सुरक्षित रखने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.