मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 5 -- पिछले करीब दो साल से अधिक समय से शहर के परिक्रमा मार्ग पर जलभराव ही नहीं जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इतना ही नहीं जलभराव की वजह से श्रीराम कालेज के सामने सड़क पूरी तरह से जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हालत में है। कई-कई फीट गहर गड्ढे हुए पड़े हैं। ऐसे में वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल चलना भी छात्र-छात्राओं के साथ परिक्रमा मार्ग के दोनों ओर कालोनी में रहने वाले लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। इस मामले को हिन्दुस्तान ने बोले मुजफ्फरनगर में एक के बजाए-दो-दो बार प्रकाशित किया। इतना ही नहीं गत पांच दिसबंर के अंक में भी सड़क पर भरे पानी में बैठकर विरोध प्रदर्शन शीर्षक से समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका परिणाम यह निकला कि नगर पालिका प्रशासन ने जहां सड़क से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कराई वहीं वर्तमान नाले की जेसीब...