मुजफ्फर नगर, मई 15 -- भीषण गर्मी में शहरी क्षेत्र में खराब पड़े सरकारी हैंडपम्प और वॉटर कूलर प्रकरण में ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने संज्ञान लेते हुए कडी नाराजगी जताई है। हिन्दुस्तान ने गत 13 मई के अंक में शहरी क्षेत्र में 400 से अधिक सरकारी हैंडपम्प पड़े खराब शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इस मामले में ईओ ने जलकल एई को नोटिस जारी किया है। उनसे शहरी क्षेत्र में खराब पडे सरकारी हैंडपम्प और वॉटर कूलर की सूची मांगी है। वहीं सहीं कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही करने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। शहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था काफी खराब बनी हुई है। भीषण गर्मी शुरू होने के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों के सामने पेयजल का संकट गहराया हुआ है। शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सरकारी हैंडपम्प और वॉटर कूलर खराब पड़े हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.