देहरादून, जनवरी 21 -- उत्तराखंड होमगार्ड विभाग में वर्दी, लाठी और जूतों की खरीद में हुए घपले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जांच के निर्देश दे दिए। उन्होंने गृह सचिव शैलेश बगौली को मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने सोमवार के अंक में इस घपले का खुलासा किया था। डीजी होमगार्ड पीवीके प्रसाद ने इस घपले की विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। टेंडर में अनियमितता पाते हुए प्रसाद ने डीसीजी अमिताभ श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, उन्हें सेवा से बर्खास्त करने और दो करोड़ रुपये की रिकवरी करने की संस्तुति की है। 'हिन्दुस्तान' ने इस घपले की रिपोर्ट प्रकाशित होते ही हड़कंप मच गया। डीजी स्तर के अधिकारी की जांच होने की वजह से मंगलवार को दिन भर सचिवालय, पुलिस मुख्यालय और होमगार्ड...