बांदा, मार्च 31 -- बांदा। संवाददाता डीएम ने 29 मार्च को मौरंग खदान साड़ी और खप्टिहाकलां में निरीक्षण किया था। खनन और राजस्व अधिकारियों को खनन कार्य की संयुक्त जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। संयुक्त टीम ने जांच की तो दोनों खदानों में अनियमितता पाई गईं। खान अधिकारी राज रंजन ने बताया कि तहसील पैलानी स्थित ग्राम साड़ीखादर में कुल रकबा 26.62 हेक्टेयर न्यू यूरेका माइन्स एण्ड मिनरल्स प्रालि निदेशक हिमांशु मीणा निवासी जयपुर के पक्ष में मौरंग खनन पट्टा स्वीकृत है। संयुक्त जांच में सात ओवरलोड ट्रक मिले। इनमें पांच ओवरलोड वाहन अग्रिम आदेशों तक थानाध्यक्ष पैलानी की अभिरक्षा में दिए गए हैं। दो ओवरलोड वाहन खराब होने के कारण उनका ई-चालन किया गया। छह ट्रकों में वास्तविक स्वरूप से छेड़छाड़ कर बाड़ी को बढ़ाने और टैम्पर्ड नम्बर प्लेट होने के कारण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.