गढ़वा, जून 17 -- भवनाथपुर। केतार थानांतर्गत लोहरगाड़ा के गम्हरिया टोला में मंगलवार को बारिश होने के दौरान तेज आंधी के कारण खपरैलनुमा झोपड़ी के गिरने से उसके अंदर बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। चिकित्सक प्रभारी डॉ दिनेश कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में केतार पालनगर निवासी राजू पाल, अनुज गुप्ता, रोहित सिंह व करीमन पाल शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले ही उक्त झोपड़ीनुमा खपरैल मकान बना था। गांव के सभी चारों लोग बारिश होने के दरम्यान उसी झोपडी में बचने के लिए बैठे हुए थे। उसी दौरान झोपड़ी अचानक भरभरा गिर गया। उससे सभी दब गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.