देहरादून, जनवरी 28 -- बड़कोट। नौगांव विकासखंड के खनेड़ा गांव में नव निर्मित मां भगवती राजराजेश्वरी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हेतु आयोजित नौ दिवसीय शप्त चंडी महायज्ञ विधिवत संपन्न हो गया है। खनेड़ा में ग्राम वासियों द्वारा माँ भगवती राजराजेश्वरी का नए मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर ईष्ट देवी मां भगवती राजराजेश्वरी एवं आराध्य देव जाखेश्वर-सोमेश्वर के सानिध्य में नौ दिवसीय शप्त चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ के दौरान समस्त ग्रामवासियों ने अपने आराध्य देवी-देवताओं से सुख, समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। यज्ञ में पूरे गांव के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल रहे। इस धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य विवेक नौटियाल सहित विद्वान ब्राह्मण मंडली ने वैदिक विधियों के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न कराई। नौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.