छपरा, फरवरी 4 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा शहर को बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से स्थायी रूप से निजात दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नगर निगम व सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खनुआ नाला सहित उससे जुड़े सभी छोटे-बड़े नालों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय, वरीय परियोजना अभियंता बुडको एवं उनकी तकनीकी टीम, सहायक अभियंता पथ प्रमंडल छपरा, अंचलाधिकारी सदर तथा अमीन मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने साढ़ा ढाला ओवरब्रिज के नीचे से लेकर जटही पोखरा, दूधिया पोखरा होते हुए तेल नदी तक बहने वाले नालों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही दूधिया पोखरा से बग्घी नाला तक नक्शे में प्रदर्शित सभी प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक नालों के आउटलेट का भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.