बेगुसराय, नवम्बर 12 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड के रहुआ पंचायत स्थित खनुआ नाला में जलजमाव से प्रखंड मुख्यालय से रहुआ पंचायत के आहोक घाट, विष्णुपुर आहोक पंचायत आने-जाने वाले लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल प्रखंड मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है बल्कि इस बहियार में खेती करने वाले किसानों को भी भारी नुकसान होता आ रहा है। विदित हो कि बारिश के दौरान खनुआ नाला सहित सादपुर-चौकी, डीहा-डुमरिया, सीरैया-रहुआ सहित बरौनी-कटिहार रेलखंड के उत्तर स्थित बहियार में भीषण जलजमाव होता है। बारिश के बाद उक्त बहियार स्थित मुरदय नाला व खनुआ नाला में पानी जम जाता है। जो ठंड का मौसम समाप्त होने तक बना रहता है। इससे आहोक घाट गांव सहित विष्णुपुर आहोक पंचायत के करीब 4 गांव की करीब 10 से 12 हजार की आबादी का प्रखंड मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.