रांची, फरवरी 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा शनिवार को इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में झारखंड बजट 2026-27 पर बजट पूर्व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विषय 'खनिज संपदा को रोजगार, समानता और सतत विकास में परिवर्तित करना: झारखंड के लिए एक रोडमैप' था। इसमें राज्य के संसाधनों को समावेशी विकास से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. डीके सिंह ने ऑनलाइन जुड़कर कहा कि खनिज संपदा का प्रत्यक्ष लाभ युवाओं और स्थानीय समुदायों तक पहुंचाने के लिए बजट में दूरदर्शी प्रावधान आवश्यक हैं। विशिष्ट अतिथि डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश कुमार साहू ने उच्च शिक्षा व अनुसंधान को प्राथमिकता देने, जबकि सीवीएस निदेशक डॉ. मुकुंद चंद मेहता ने कौशल विकास व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.