धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि विपक्ष के लोग झारखंड की सत्ता यहां के खनिजों को लूटने के लिए हासिल करना चाहते हैं। 2019 में यहां की जनता ने भाजपा से सत्ता छीनकर हमें सौंपी है। आगे 2029 और उसके बाद 2034 में भी झारखंड की जनता राज्य की सत्ता झामुमो गठबंधन को सौंपेगी। 17 साल यहां भाजपा ने राज किया, अब दोबारा कभी उसे मौका नहीं मिलेगा। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में बुधवार को आयोजित झामुमो के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि गुरुजी ने जिस दिशा में राज्य के लिए प्रयास किया था, आज मुख्यमंत्री उसी दिशा में काम कर रहे हैं। आज झारखंड की पहचान विदेशों में हो रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य का नाम देश-विदेश में गूंज रहा है। मुख्यमंत्री ने झारखंड के छात्र, महिला, गरीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.