गुमला, जनवरी 16 -- गुमला, संवाददाता। डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की प्रबंधकीय समिति और न्याय परिषद की बैठक जिला समाहरणालय सभागार में हुई। बैठक में खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समावेशी और सतत विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की शुरुआत में डीडीसी दिलेश्वर महतो ने डीएमएफटी के उद्देश्यों,स्वरूप और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का प्राथमिक उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। वहीं डीसी दीक्षित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला खनन पदाधिकारी द्वारा प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर सूची अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.