लातेहार, फरवरी 20 -- लातेहार संवाददाता। बालूमाथ प्रखंड की बसिया पंचायत के ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित कोयला खनन गतिविधियों से उत्पन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पेसा नियमावली लागू होने के बाद भी ग्रामसभा की सहमति के बिना खनन व कोयला डंपिंग का कार्य कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के जंगल-पहाड़ों के बीच बसे आदिवासी परिवार मुख्य रूप से खेती और वनोपज पर निर्भर थे, लेकिन कोयला साइडिंग निर्माण और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से उनकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। सड़कों पर दिन-रात दौड़ते हाइवा वाहनों से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है, वहीं धूल और काल डस्ट से फसल, जलस्रोत और आवासीय वातावरण प्रभावित हो रहे हैं। कई ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.