काशीपुर, जुलाई 30 -- काशीपुर, संवाददाता। एक व्यक्ति ने यूपी निवासी पिता-पुत्र पर खनन व प्लाटिंग के नाम पर 75 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम फौजी कॉलोनी, बाजपुर निवासी सरताज सिंह पुत्र अवतार सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 अगस्त 2024 को यूपी के ग्राम करीमपुर, स्वार जिला रामपुर निवासी जगवीर सिंह भट्टी व उसके पिता अजमेर सिंह भट्टी ने उससे खनन व प्लाटिंग के नाम पर छल कपट व धोखाधड़ी से 75 लाख रुपये ठग लिए। जिसमें से 65 लाख रुपये नकद तथा 10 लाख रुपये चेक से लिए गए, लेकिन छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे। आरोप है कि बीते 10 जुलाई को अलीगंज रोड पर माचिस फैक्ट्री के पास जगवीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.