हाजीपुर, फरवरी 23 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. चांदपुरा थाना क्षेत्र के रलसपुर हवीब दियरा इलाके में खनन विभाग के राज्य और जिलास्तरीय टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई करने हुए मौके से 11 हाईवा एवं पांच ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। सभी कब्जे में लिए गए हाईवा और ट्रैक्टर को उच्च विद्यालय भटौलिया परिसर में रखा गया। टीम ने सभी को जांच करने में जुट गई। इस कार्रवाई को लेकर कोई भी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। उधर जिन लोगों का ट्रैक्टर और हाईवा कब्जे में लिया गया है उनका कहना है कि सभी हाईवा और ट्रैक्टर का खनन विभाग की ओर से अनुमति मिली हुई है। साथ ही बताया गया कि मिट्टी ढोने का जो ट्रैक्टर और हाईवा उपयोग किया है, उसमें सभी ट्रैक्टर और आठ हाईवा खाली था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...