समस्तीपुर, दिसम्बर 12 -- कल्याणपुर। खनन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को थाना क्षेत्र के बालापुर गांव स्थित बुढ़ी गंडक के किनारे से अवैध रूप से बालू लोड कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। जबकि पुलिस को आता देख ट्रैक्टर का चालक भागने में सफल रहा। इस मामले को लेकर खान निरीक्षक सैयद फरहीन के द्वारा थाना में मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बगैर चलान का परिवहन करने के मामले में उक्त ट्रैक्टर मालिक पर जुर्माना किया गया है। वहीं अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...