आदित्यपुर, अप्रैल 3 -- चांडिल। चांडिल एसडीओ विकास राय के नेतृत्व में जिला खनन विभाग की टीम ने बुधवार की मध्यरात्रि को ईचागढ़ एवं तिरूलडीह थाना क्षेत्र के टीकर, सोरो, सपादा तथा तिरुलडीह आदि क्षेत्रों में औचक छापेमारी की। छापेमारी में खनन निरीक्षक समीर ओझा भी शामिल थे। इस क्रम में टीम ने बालू लदे चार ओवरलोड हाइवा को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया। मामले में अग्रेत्तर करवाई की जा रही है। छापेमारी टीम को देखकर हाईवा चालक भागने में सफल रहा। खनन निरीक्षक समीर ओझा ने बताया कि इस संबंध में डीएमओ को जानकारी दे दी गई है। अवैध बालू के खनन व परिवहन तथा ओवरलोड के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.