लातेहार, मार्च 24 -- लातेहार, हिटी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से खनन विभाग ने अवैध उत्खनन के खिलाफ दूसरे दिन भी कारवाई की है। डीएमओं नदीम शफी के निर्देश पर खनन इंस्पेक्टर पद्म लोचन ओहदार ने रविवार को एक हाईवा समेत दो ट्रैक्टर को जप्त किया है। जानकारी देते हुए खनन इंस्पेक्टर श्री ओहदार ने बताया कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के महुआटांड़ के समीप एक हाईवा पत्थर लेकर जा रहा था। छापामारी अभियान के दौरान हाईवा चालक से पत्थर का चालान मांगा गया, लेकिन चालक के द्वारा कोई भी वैद्य कागज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद हाईवा को जप्त कर लिया गया। उन्होने बताया कि हाईवा में 600 सीएफटी स्टॉन चिप्स लदा हुआ था। इसके अलावा जिले के महुआटांड़ मे अवैध बंगला भट्ठा से ईट परिवहन करते 1500 ईट लदा ट्रैक्टर जप्त कर जुर्माना वसूला गया। वहीं सदर थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.