लोहरदगा, मार्च 12 -- भंडरा, प्रतिनिधि। बालू के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लोहरदगा डीसी बाघमारे प्रसाद कृष्ण के निर्देश पर अभियान चलाते हुए मंगलवार को जिला खनन अधिकारी के नेतृत्व में भंडरा थाना क्षेत्र के अकाशी व सेगराटोली में छापेमारी की गई। इस दौरान अकाशी में भक्सो कोयल नदी से अवैध बालू की ढुलाई करते हुए चार ट्रैक्टर पकड़े गये। सेंगराटोली के समीप एक ट्रैक्टर को खनन विभाग की टीम ने पकड़ा, जिसे जब्त कर पांचों ट्रेक्टर को भंडरा थाना के सुपुर्द कर दिया गया। जिला खनन पदाधिकारी ने बालू घाट और भंडारण स्थल का भी निरीक्षण कर कागजातों की जांच की। उन्होंने बताया कि जब्त वाहनों को भंडरा थाना को सुपुर्द कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बालू के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.