लखनऊ, फरवरी 12 -- सोशल मीडिया पर मामला वायरल, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल ग्रामीणों का आरोप खनन करने वालों ने गांव के रास्ते भी चौपट कर दिया निगोहां, संवाददाता। परसपुर ठठ्ठा गांव में खनन में लगे डंपर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंद दिया। जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को देकर गुस्साएं ग्रामीण डंपर को रोक कर चालक को पकड़ कर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने चालक से दूसरी बाइक दिलाने की बात की। चालक के आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए। परसपुर ठठ्ठा गांव में जागेश्वर रावत के घर मोहनलालगंज नगर से रिश्तेदार आए थे। वह बाइक को सड़क किनारे खड़ाकर खेत देखने चले गए। इसी दौरान मिट्टी लादकर वहां से निकल रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोर की थी बाइक डंपर में फंसकर पूरी तरह टूट गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्...